राई
● राई के अदभुत फायदे ●
●जानकर आप भी दंग रह जाएंगे●
आमतौर पर हमारे घरों में राई का प्रयोग अचार बनाने या फिर कुछ सब्जियों और सांभर में तड़का लगाने के लिए किया जाता है।
हम इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन होने वाले फायदों के बारे में बहुत कुछ पता नहीं होता है।
राई के इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।
■ राई के फायदे ■
1. अधिक घबराहट होने पर राई को पीसकर प्रयोग में लाना बहुत फायदेमंद रहेगा।
राई को पीसकर हाथ और पैर पर मलने से घबराहट कम होती है और राहत मिलती है।
2. राई में मायरोसीन, सिनिग्रिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये दोनों ही चीजें स्किन के लिए बहुत फायदेमंद हैं। रोजाना राई के पानी से चेहरा धोने पर चेहरे की रंगत निखरती है और मॉइश्चर भी बना रहता है।
3. राई में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाया जाता है। अगर चोट लग जाए या फिर कांटा चुभ जाए तो राई को पीसकर उसमें शहद मिला लें। इस लेप को घाव पर लगाने से जख्म जल्दी भरता है और मवाद भी नहीं बनता।
4. अगर बाल बहुत अधिक गिर रहे हैं और डैंड्रफ की प्रॉब्लम ने आपको परेशान कर रखा है तो राई का इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद रहेगा। चाहें तो राई को रातभर भिंगोकर उसके पानी से सिर धो सकते हैं। इसके अलावा इसे पीसकर प्रयोग में लाना भी फायदेमंद रहेगा।
5. अगर जोड़ों के दर्द की शिकायत है तो राई का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद रहेगा।
रोजाना राई के लेप से जोड़ों की मसाज करने से जोड़ों के दर्द में फायदा होता है। चाहें तो इसमें कपूर भी पीसकर मिला सकते हैं।
Rai hoti kaisi hain
जवाब देंहटाएं