तुलसी
✴️✴️✴️तुलसी✴️✴️✴️ Scientific name- Ocimum sanctum (1). राम तुलसी (हरे पत्तों वाली) (2). कृष्ण तुलसी (श्याम पत्तों वाली) वैज्ञानिक महत्व 1. भारत के महान वैज्ञानिक श्री जगदीशचंद्र बसु ने 'क्रेस्कोग्राफ' संयंत्र की खोज कर यह सिद्ध कर दिखाया कि वृक्षों में भी हमारी तरह चैतन्य सत्ता का वास होता है। इस खोज से भारतीय संस्कृति की 'वृक्षोपासना' के आगे सारा विश्व नतमस्तक हो गया। 2. तुलसी में विद्युतशक्ति अधिक होती है। इससे तुलसी के पौधे के चारों ओर की 200-200 मीटर तक की हवा स्वच्छ और शुद्ध रहती है। 3. तुलसी पत्र में पीलापन लिए हुए हरे रंग का तेल होता है। जो उड़नशील होने से पत्तियों से बाहर निकलकर हवा में फैलता रहता है। यह तेल हवामान को कान्ति, ओज-तेज से भर देता है। 4. तुलसी पत्ते, ईथर (eugenol methyl ether) नमक रसायन से युक्त होने से जीवाणुओं का नाश करते हैं और मच्छरों को भगाते हैं। 5. आभा मंडल नापने के यन्त्र 'यूनिवर्सल स्कैनर' द्वारा एक व्यक्ति पर परिक्षण करने पर यह बात सामने आयी कि तुलसी के पौधे की 9 बा...