संदेश

पाचन शक्ति लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पेट की समस्या, पेट साफ़ रहेगा तो सब सही रहेगा

चित्र
खाने के तुरंत बाद पखाना :- भुनी हुई सौंफ और जीरा बराबर ले चुर्ण बना - खाने के बाद एक चम्मच की मात्रा से इस चुर्ण की फंकी लेकर गर्म पानी पी लिया करें ! भोजन के बाद केवल भुनी हुई सौंफ चबाने से भी लाभ होगा - दो - तीन सप्ताह सेवन करें ! सूखा धनीया 100 ग्राम ले - उसमें 25 ग्राम काला नमक पीस कर मिला लें ! भोजन के बाद आधा चम्‍मच फांक कर पानी पी लें - जरूरम मुताबिक एक दो सप्‍ताह लें ! 300 - 300 ग्राम सौंफ व मिश्री लें ! सौंफ को 150 - 150 ग्राम दो बराबर हिस्सो में बांट लें ! एक हिस्सा यानि 150 ग्राम तवे पर भून लें - भुनी हुई और बची हुई सौंफ लेकर बारीक पीस लें और उतनी ही मिश्री ( पिसी हुई ) मिला लें ! इस चूर्ण को छः ग्राम ( दो चम्मच ) की मात्रा से दिन में चार बार खायें ! ऊपर से दो घूँट पानी पी सकते हैं ! खाने के बाद तुरन्त पाखाना जाने की आदात से छुटकारा :- 100 ग्राम सूखे धनिये में 25 ग्राम काला नमक पीसकर मिला लें ! भोजन के बाद दो ग्राम (आधा चम्मच) की मात्रा खाकर ऊपर से पानी पी लें आवश्यकतानुसार निरन्तर एक दो सप्ताह लेने से खाने के बाद तुरन्त पाखाना जाने की आदत छुट जाती है !