लिकोरिया
ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर) के लक्षण कारण, घरेलू उपचार और परहेज ल्यूकोरिया (Leucorrhea) लिकोरिया (Likoria) नाम से भी पुकारा इस बीमारी में योनि से चिपचिपा, दुर्गन्धयुक्त, गाढ़ा पानी बहता है। जब यह बीमारी किसी महिला को होती है, तो महिला लज्जावश शुरुआत में ल्यूकोरिया के बारे में किसी को नहीं बताती है। नतीजन यह होता है कि बीमारी और बड़ी हो जाती है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। हमारा सामाजिक ताना बाना इसे ज़्यादा जटिल बना देता है। ल्यूकोरिया के इलाज के कई सारे घरेलू उपाय हैं, जिनका उपयोग कर आप ल्यूकोरिया का इलाज कर सकती हैं।आयुर्वेद में ल्यूकोरिया को श्वेत प्रदर कहा जाता है। इसे एक स्वतंत्र रोग ना कहकर योनि के विभिन्न रोगों का लक्षण कहा गया है। जो महिलाएं अस्वस्थ आहार, अधिक नमकीन, तीखा,खट्टे, चटपटे, चिकने तथा मांस-मदिरा का अधिक सेवन करती हैं, उनको ल्यूकोरिया होने की संभावना बढ़ जाती है। ल्यूकोरिया (श्वेत प्रदर) क्या है? ल्यूकोरिया को सामान्य भाषा में सफेद पानी या श्वेत प्रदर भी कहा जाता है। यह स्त्रियों में होने वाली एक आम बीमारी है। इसमे...