तिल
तिल
■सर्दियों को हराने के लिये अगर इन 6 तरीकों से तिल को ठंड में खाएं तो इन बीमारियों की छुट्टी हो जायेगी■*
● तिल का सेवन हमारे शरीर के लिए लाभदायक होता है।
● सर्दियों में तिल व तेल दोनों ही सेवन करना चाहिए।
● काले तिल व सफेद तिल दोनों का ही उपयोग औषधीय रूप में भी किया जाता है।
● तिल का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। वाइरस, एजिंग और बैक्टीरिया से शरीर की रक्षा करता है।
■ ठंड में तिल के उपयोग व इसे खाने से होने वाले फायदे..
● ठंड में तिल गुड़ दोनो समान मात्रा में लेकर मिला लें।
● उसके लड्डू बना ले।
● प्रतिदिन 2 बार 1-1 लड्डू दूध के साथ खाने से मानसिक दुर्बलता एंव तनाव दूर होते है।
● शक्ति मिलती है।
● कठिन शारीरिक श्रम करने पर सांस फूलना जल्दी बुढ़ापा आना रुक जाता है।
■ तिल व तिल के तेल के सेवन से व सिर में इसकी मालिश करने से न केवल बाल घने और चमकदार होते हैं बल्कि बालों का गिरना भी कम हो जाता है।
■ प्रतिदिन दो चम्मच काले तिल को चबाकर खाइए और उसके बाद ठंडा पानी पीजिए। इसका नियमित सेवन करने से पुराना बवासीर भी ठीक हो जाता है।
■ बच्चा सोते समय पेशाब करता हो तो भुने काले तिलों को गुड़ के साथ मिलाकर उसका लड्डू बना लीजिए।
■ बच्चे को यह लड्डू हर रोज रात में सोने से पहले खिलाइए, बच्चा सोते वक्त पेशाब नही करेगा।
■ यदि सर्दी के कारण सूखी खांसी हो तो 4-5 चम्मच मिश्री एंव इतने ही तिल मिक्स कर ले।
● इन्हे एक गिलास मे आधा पानी रहने तक उबाले।
● इसे दिन में तीन बार लें।
■ एक स्टडी के मुताबिक ठंड में तिल व तिल के तेल का सेवन डायबिटीज के पेशेन्ट्स के लिए दवा का काम करता है।
■ पेट दर्द में 20-25 ग्राम साफ चबाकर उपर से गर्म पानी पिलाने से पेट का दर्द ठीक हो जाता है।
■ कब्ज होने पर 50 ग्राम तिल भूनकर उसे कूट लीजिए, इसमें चीनी मिलाकर खाइए, कब्ज दूर हो जाती है।
■ खांसी आने पर तिल का सेवन कीजिए खांसी ठीक हो जाएगी।
तिल व मिश्री को पानी में उबाल कर पीने से सूखी खांसी भी दूर होती है।
● अदरक वाली चाय में दो ग्राम तिल मिलाकर कुछ देर उबालें, इस चाय के सेवन से खांसी ठीक हो जाती है
■ रोज सुबह अच्छे से चबा चबाकर काले तिल खाने से दांत और मसुड़े स्वस्थ रहते हैं
■ तिल, सोंठ, मेथी, अश्वगंधा सभी बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बना लें। रोज सुबह इस चूर्ण के सेवन से आर्थराइटिस की समस्या ठीक हो जाती है।
■ ठंड में तिल के सेवन से कफ व सूजन से भी राहत मिलती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें