शकरकंद ●शकरकंद खाने के लाभ● ● शकरकंद खाना हर किसी को पसंद होता है। ● ये स्वादिष्ट लगने के साथ साथ अनेक पोषक तत्वो से भरपूर होता है। ● ये सर्दियो में मिलने वाला एक मीठा फल है। ● ये हमारे शरीर को ठण्ड लगने से भी बचाता है। ● इसके सेवन से आँखों के रौशनी बढ़ती है। ● चेहरे पर पड़ी झुर्रिया खत्म हो जाती है। इसमें निहित गुण हमारे शरीर को अनेक बीमारियो से बचाते है। जानिए शकरकंद खाने के एक दर्जन फायदे (1). कोलाइन तत्व शरीर के लिये काफी जरुरी होता है, यह तत्व शकरकंद में पाया जाता है। इसके सेवन से मासपेशियो की गतिशीलता बढ़ती है, याददाश्त तेज होती है। शकरकंद में दर्द निरोधक तत्व पाया जाता है, जो गठिया, एसिडिटी, हार्टबर्न जैसी बीमारियों से बचाता है। (2). त्वचा रोगों में, अस्थमा में, मधुमेह और थायराइड के रोगी को खाना चाहिए। इसके खाने से इन सभी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को लाभ होता है। (3). शकरकंद में आयरन अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर में लाल और सफ़ेद रक्त कोशिकाये (RBC, WBC) सही तरीके से बनती है। (4). शकरकंद खाने ...